गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा को 1.05 करोड़ का स्वर्ण मुकुट भेंट, आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु ने अर्पित की गुरु दक्षिणा

० शिरडी साईं संस्थान को सौंपा गया सोने का मुकुट, श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण बना दान शिरडी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के शिरडी स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में एक श्रद्धालु ने अपनी गहरी आस्था का अनूठा उदाहरण पेश किया। आंध्र प्रदेश के एक साईं भक्त ने 1.05 करोड़ रुपये मूल्य का स्वर्ण मुकुट साईं बाबा को गुरु दक्षिणा के रूप में अर्पित किया। श्रद्धा के प्रतीक के रूप में किया समर्पण श्रद्धालु ने यह स्वर्ण मुकुट शिरडी स्थित श्री साईं बाबा संस्थान को भेंट किया। संस्थान के अनुसार, यह भेंट साईं बाबा के प्रति भक्त की अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। […]

Viral News : होने वाले दामाद से ही सास ने कर ली शादी, बेटी ने भी दिया साथ,कहा….

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक और अनोखी हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहाँ एक 45 वर्षीय विधवा अपनी बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली थी लेकिन खुद ही दामाद के प्रेम में पड़कर उससे विवाह कर लिया। इस अनोखी शादी में सबसे खास बात यह रही कि बेटी ने ही अपनी माँ का पूरा साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। शादी की खबर जब गाँव पहुँची तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और यह प्रेम प्रसंग अब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला बंडा के देवकली अंतर्गत रंमस्तपुर क्षेत्र का है। महिला के पति का […]

Viral News : 4 बहुओं की सास उनके गहने लेकर 30 साल के प्रेमी संग हुई फरार, बुजुर्ग पति ने CM योगी को लिखा पत्र

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में एक बुजुर्ग ने सीएम योगी को पत्र लिखकर अपना दुःख साझा किया है। बुजुर्ग की पत्नी अपने 30 साल के प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला जाते-जाते घर में रखे बहुओं के कीमती गहने भी साथ ले गई। इस घटना से पूरा परिवार हैरान और परेशान है। इस घटना से दुखी पति हरिराम पाल ने सबसे पहले जखौरा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जब वहां से कोई मदद नहीं मिली, तो उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। हरिराम […]