राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक पर सबकी नजर, महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

० ट्रस्ट की बैठक में मांगा जाएगा स्पष्टीकरण, बायलॉज के तहत होगी आगे की कार्रवाई अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को होने वाली बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किए जाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। दोनों पदाधिकारियों से मामले में लिखित और मौखिक स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जिसके बाद ट्रस्ट अपने बायलॉज के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के नियमों के अनुसार किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ बिना स्पष्टीकरण लिए कोई कार्रवाई नहीं […]

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत इससे पहले भी जनवरी में खराब हुई थी, तब भी उनका इलाज मेदांता अस्पताल में हुआ था। उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो गया था। महंत के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर […]

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस की एक साथ दबिश, परिजनों और पड़ोसियों से की पूछताछ

  अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे की धनराशि में कथित चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस की अलग-अलग टीमें एक ही समय पर आरोपियों के आवासों पर पहुंचीं, जहां परिजनों से पूछताछ की गई और घरों की तलाशी लेकर अहम साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। परिजनों और पड़ोसियों से जुटाई जानकारी पुलिस टीम अनुकल्प मिश्रा, अवनीश शुक्ला, मनीष यादव, टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों के घरों पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए गए, वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर मामले से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई। […]

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, ट्रस्ट पदाधिकारियों पर उठे सवाल; 25 से अधिक लोगों पर FIR की सिफारिश

  अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में गठित एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी के साथ-साथ कथित कमीशनखोरी, नियुक्तियों में अनियमितता और गणना प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हेरफेर की आशंका जताई गई है। एसआईटी ने मामले से जुड़े कई अहम साक्ष्य और गवाहों के बयान भी रिपोर्ट में शामिल किए हैं। मंगलवार को एसआईटी के सदस्य लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन ने अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को गोपनीय रिपोर्ट सौंपी। अब यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल […]

लखनऊ अग्निकांड: SIT और फोरेंसिक जांच शुरू, 6 के खिलाफ FIR; 4 गिरफ्तार

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच तेज हो गई है। घटना के अगले दिन मंगलवार को एसआईटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा पूरी इमारत को सील कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एसी के कंप्रेसर फटने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। सीएम योगी ने गठित की एसआईटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात उच्चस्तरीय बैठक कर मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए। […]

मौत का कोचिंग सेंटर: आग की लपटों में जिंदा जले 15 छात्र, चीखों से दहल उठा लखनऊ

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। आग की भयावह लपटों और धुएं के गुबार में फंसकर 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने की कोशिश में कुछ छात्रों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वेयरहाउस से उठी चिंगारी बनी काल जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के भूतल पर एक पेट शॉप संचालित होती थी, जबकि पहली मंजिल पर उसका वेयरहाउस बनाया गया था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर 3-डी एनीमेशन इंस्टीट्यूट और […]

राम मंदिर ट्रस्ट पर कमीशन मांगने के आरोप, पूर्व इंजीनियर के दावों से बढ़ा विवाद

  ० सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, संबंधित कर्मी ने दावों को बताया निराधार अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े विवादों के बीच अब एक नया मामला सामने आया है। राम मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी से जुड़े रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने एक इंटरव्यू में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। दीनानाथ वर्मा का दावा है कि राम मंदिर परिसर में ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण के दौरान एल्युमिनियम कार्य कराने वाले एक ठेकेदार […]

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले- SIT जांच से सामने आएगा सच

० सपा पर साधा निशाना, कहा- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज दे रहे उपदेश अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामले में एसआईटी जांच का जिक्र करते हुए कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता से होगी और दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और जांच के निष्कर्ष तथ्यों के आधार पर सामने आएंगे। उन्होंने सभी पक्षों से अपील […]

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: रोजाना 20 लाख तक पहुंच रहा दान, चढ़ावा गड़बड़ी मामले की SIT जांच तेज

  अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों के बीच दान व्यवस्था एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। हालांकि विवादों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है और रामलला के चरणों में प्रतिदिन लाखों रुपये का चढ़ावा पहुंच रहा है। रोजाना 18 से 20 लाख रुपये का चढ़ावा सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन करीब 18 से 20 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हो रहा है। मंदिर परिसर में निर्धारित स्थान पर रोजाना दान पेटियों की गणना की जा रही है और राशि को भारतीय स्टेट बैंक की अधिकृत शाखा में जमा कराया […]

अयोध्या: राम मंदिर में राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा,सीएम योगी ने किया देव विग्रहों का अभिषेक; पहनाए गए आभूषण

अयोध्या। बृहस्पतिवार को राम मंदिर परिसर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। रामनगरी अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय और जुड़ गया.सीएम योगी आदित्यनाथ इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में हुई। गंगा दशहरा के दिन इसका सिद्ध योग भी बन रहा था। इसी दिन रामेश्वरम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसके पहले सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हुआ। सभी देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा शुरू होते ही सभी दिशाओं […]