छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता रजत पदक
० 53 किलोग्राम वर्ग में 199 किलोग्राम वजन उठाकर भारत को दिलाया पांचवां पदक, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई रायपुर। छत्तीसगढ़ की होनहार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला 53 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ भारत के खाते में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का पांचवां पदक जुड़ गया, जबकि वेटलिफ्टिंग में यह देश का चौथा पदक है। 199 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर ज्ञानेश्वरी ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। […]



