बिजली की खपत हुई कम, एम ऊर्जा योजना से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

० राजधानी केे 81 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी ० रायपुर सिटी रीजन के लगभग 81 प्रतिशत स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ता आए योजना के दायरे में आए रायपुर। रायपुर सिटी रीजन में जुलाई-2026 के दौरान स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। स्लैब-वार उपभोग आंकड़ों के अनुसार कुल 3,17,392 स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं में से 2,56,471 उपभोक्ता (लगभग 81 प्रतिशत) 400 यूनिट तक बिजली खपत की श्रेणी में रहे हैं। इससे राज्य सरकार की एम ऊर्जा (मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान) का लाभ अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जून-जुलाई के खपत का तुलनात्मक अध्ययन किया। इसमें […]