Cyclonic Storm Murasu Live: आंध्र प्रदेश के ओंगोल में चक्रवात ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; 30 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। सोमवार देर रात करीब एक बजे तूफान ने ओंगोल के पास लैंडफॉल किया, जिसकी प्रक्रिया मंगलवार सुबह तक जारी रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, लैंडफॉल के दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। तूफान के कारण विजयवाड़ा में कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से 19 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। चेन्नई एयरपोर्ट से भी 11 फ्लाइट्स कैंसिल हुई […]