दतिया उपचुनाव: भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी चुनावी कमान, मुख्य चुनाव प्रभारी बनाए

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दतिया विधानसभा उपचुनाव का मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके जिम्मेदारी संभालने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले भाजपा ने दतिया सीट पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाकर सभी को चौंका दिया था। अब चुनावी रणनीति को और मजबूत करने के लिए पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा भरोसा जताया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में मजबूत राजनीतिक प्रभाव रखने वाले सिंधिया अब दतिया उपचुनाव में संगठन, बूथ प्रबंधन और चुनाव प्रचार […]