Delhi Dussehra 2026: विजयादशमी पर दिल्ली की रामलीलाओं में जुटेंगे बड़े नेता, PM मोदी से लेकर सोनिया-राहुल तक होंगे शामिल
नई दिल्ली। विजयादशमी के मौके पर मंगलवार को राजधानी दिल्ली की प्रमुख रामलीलाओं में राम-रावण युद्ध और रावण दहन के साथ देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे भी नजर आएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी अलग-अलग दशहरा समारोहों में शामिल होंगे। दिल्ली के द्वारका, पूर्वी दिल्ली और लालकिला मैदान में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। द्वारका में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित दशहरा […]



