जून में आएंगी दो बड़ी एकादशी, जानें परमा और निर्जला एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

  धर्म डेस्क। जून 2026 का महीना श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला है। इस महीने दो महत्वपूर्ण एकादशी व्रत—परमा एकादशी और निर्जला एकादशी—पड़ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसका पालन करने से पापों का नाश, सुख-समृद्धि तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। परमा एकादशी जहां अधिक मास (मलमास) की अंतिम एकादशी है, वहीं निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से वर्षभर की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल मिलता है। परमा एकादशी 2026 कब है? पंचांग के अनुसार परमा एकादशी तिथि का आरंभ 10 जून […]