धमतरी में कॉमन करैत के डसने से युवक की मौत, सोते समय बिस्तर में छिपे सांप ने बनाया शिकार

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कॉमन करैत के डसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परेवाडीह गांव में रविवार रात सो रहे विक्रम साहू को बिस्तर में छिपे करैत ने डस लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्नेक बाइट की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला परेवाडीह गांव का है, जहां कॉमन करैत के डसने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान परेवाडीह निवासी विक्रम साहू के रूप में हुई […]