IG Dangi Case: IPS दीपांशु काबरा और पारुल माथुर करेंगे IG रतनलाल डांगी पर लगे शोषण के आरोपों की विभागीय जांच
रायपुर। आईजी रतनलाल डांगी पर महिला योगा टीचर द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों का मामला अब विभागीय जांच के चरण में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, शासन ने मामले की विभागीय जांच के लिए सीनियर एडीजी दीपांशु काबरा और आईपीएस पारुल माथुर को जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले विभागीय जांच टीम में आईपीएस प्रशांत अग्रवाल का नाम चर्चा में था, लेकिन शासन ने उनकी जगह महिला अधिकारी पारुल माथुर को जांच टीम में शामिल किया है। आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे कर चुके हैं प्रारंभिक जांच आईजी रतनलाल डांगी पर लगे आरोपों की शुरुआती जांच आईपीएस आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे ने की थी। सूत्रों के मुताबिक, […]



