छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: DMF घोटाले की जांच में कई जिलों में ताबड़तोड़ छापे, कारोबारी के घर भी दबिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। रायपुर से अंबिकापुर तक ED की रेड सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद सहित कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी है। प्रदेशभर में करीब नौ ठिकानों पर कार्रवाई की चर्चा है। जांच के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय […]



