मार्च 2027 से रायपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, सीएम साय ने दिए इंफ्रास्ट्रक्चर जल्द पूरा करने के निर्देश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में कुल 240 ई-बसों के संचालन की तैयारियां तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। मार्च 2027 से पहले पूरा हो इंफ्रास्ट्रक्चर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ई-बस सेवा के लिए जरूरी सभी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम मार्च 2027 से पहले पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम साय […]