EECON 2026: 300 ड्रोन के शानदार शो और अवॉर्ड नाइट के साथ ईमैक के दो दिवसीय कॉन्क्लेव का भव्य समापन
रायपुर। इवेंट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव ‘ईकॉन 2026’ का शनिवार को भव्य समापन हुआ। रायपुर के द वाहे-बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट्स में आयोजित इस आयोजन के दूसरे दिन दिनभर इंडस्ट्री से जुड़े विषयों पर मंथन हुआ। शाम को हुए 300 ड्रोन के शानदार शो ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। इसके बाद भव्य अवॉर्ड नाइट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कॉन्क्लेव का समापन हुआ। साउंड हीलिंग से शुरू हुआ दूसरे दिन का कार्यक्रम कॉन्क्लेव के दूसरे दिन 19 सितंबर की शुरुआत सुबह 6:30 बजे साउंड हीलिंग सेशन और नेटवर्किंग के साथ हुई। इसके बाद इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न तकनीकी और वैचारिक […]



