अमित शाह का पश्चिम बंगाल में हुंकार: खड़गपुर रैली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ममता सरकार पर तीखे हमले

  खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के देबरा में आयोजित भाजपा की चुनावी रैली में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और जनता से अपील की कि आगामी मतदान में कमल के निशान पर वोट दें। पश्चिम मेदिनीपुर में हुई इस जनसभा में शाह ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से “मां, माटी और मानुष” के नारे के साथ शासन चल रहा है, लेकिन जनता को इसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। बेरोजगारी […]

पश्चिम बंगाल: भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, अमित शाह बोले- 45 दिनों में 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे

  कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ या ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह दस्तावेज राज्य के हर वर्ग—किसानों, युवाओं और महिलाओं—की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल इस समय बदलाव चाहता है और भाजपा उसे विकास का नया रास्ता देगी। कर्मचारियों के लिए बड़ा वादा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम घोषणा करते हुए कहा है कि सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर […]

तीन राज्यों में जबरदस्त मतदान: पुडुचेरी सबसे आगे, असम की सीट पर 94% वोटिंग ने बनाया रिकॉर्ड

इलेक्शन डेस्क।केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश में इस बार मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा और कई जगहों पर रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। असम में 126 सीटों पर 85.38%, केरल में 140 सीटों पर 78.03% और पुडुचेरी में 30 सीटों पर सबसे ज्यादा 89.83% मतदान हुआ। हालांकि अंतिम आंकड़े अभी जारी होना बाकी हैं। असम में इस बार 2021 के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यहां 82.04% वोटिंग हुई थी। इस बार दलागांव में सबसे ज्यादा 94.57% मतदान दर्ज किया गया, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40% वोटिंग हुई। केरल में भी […]

असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव: 1 बजे तक असम में 60% मतदान,पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोटिंग

  असम/केरल/पुदुचेरी। आज असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार असम में 59.63 प्रतिशत, पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत मत डाल चुके हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है। प्रसिद्ध गायक पापोन ने डाला वोट असम में मतदान के दौरान कई लोकप्रिय हस्तियों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। गुवाहाटी में प्रसिद्ध गायक पापोन ने अपना वोट डालते हुए युवाओं से मतदान करने की अपील की और कहा कि मौसम और व्यवस्थाएं शानदार हैं, हर वोट कीमती है। […]