पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर ठगी का आरोप, ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने के नाम पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का मामला
० दुर्ग कोर्ट ने पुलिस को जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश, जिंदल इस्पात में ठेका दिलाने का दिया था कथित झांसा रायपुर/दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान कथित धोखाधड़ी के एक मामले में कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। उन पर जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने का झांसा देकर 17.52 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। मामले में दुर्ग की न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या दीवान की अदालत ने पुलिस को जांच पूरी कर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए हैं। अदालत में दायर आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता दिनकर विश्वमित्र की मुलाकात राजेश चौहान से उनके परिचित […]



