गणेश चतुर्थी पर घर में ऐसे करें बप्पा का स्वागत, मूर्ति स्थापना से लेकर सजावट तक इन बातों का रखें ध्यान
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त पूरे उत्साह के साथ गणेशजी की प्रतिमा घर लाकर उनकी विधि-विधान से स्थापना करते हैं। हालांकि, बप्पा को घर लाने और उनकी स्थापना से पहले कुछ परंपरागत नियमों का ध्यान रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट, प्रतिमा के आसन और स्थापना से जुड़ी खास बातें। घर सजाते समय इन रंगों का करें इस्तेमाल गणेश चतुर्थी पर बप्पा के स्वागत के लिए घर को सजाने में लाल, पीले और […]



