भारत में लॉन्च हुई नई Nissan TEKTON, दमदार टर्बो इंजन, Google Built-in और 700 लीटर बूट स्पेस के साथ प्रीमियम SUV सेगमेंट में एंट्री
रायपुर। निसान मोटर इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम C-SUV Nissan TEKTON को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। रायपुर में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान Shiva Nissan ने इस नई एसयूवी को पेश किया। कंपनी के मुताबिक, TEKTON भारत के लिए निसान की ‘इंडिया रीसर्जेंस स्ट्रेटजी’ का अहम हिस्सा है और वर्ष 2026 में कंपनी का दूसरा बड़ा प्रोडक्ट है। Nissan Patrol से प्रेरित दमदार डिजाइन नई Nissan TEKTON का डिजाइन कंपनी की प्रतिष्ठित SUV Nissan Patrol से प्रेरित है। आकर्षक एक्सटीरियर, मजबूत रोड प्रेजेंस और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ इसे भीड़ से अलग पहचान देने के लिए तैयार किया गया है। यह SUV निसान की 75 वर्षों […]



