Delhi Protest: “Gyanesh, It’s Done Bro… Time to Resign”, पोस्टर लेकर मार्च पर निकले राहुल गांधी; प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत में

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय यानी निर्वाचन सदन की ओर मार्च निकाला। दिल्ली पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता प्रदर्शन स्थल पर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। राहुल के हाथ में दिखा पोस्टर- “Time to Resign” प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के हाथ में एक पोस्टर दिखाई दिया, जिस पर लिखा था— “Gyanesh, It’s Done Bro. Time to Resign!!!” विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग […]