रायपुर के करेंसी टावर में लिफ्ट फंसने की घटना, IAS अधिकारी ऋचा शर्मा करीब आधा घंटा फंसी रहीं

  रायपुर। रायपुर में सोमवार सुबह करेंसी टावर की लिफ्ट में कथित रूप से छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ IAS अधिकारी ऋचा शर्मा फंस गईं। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे वीआईपी तिराहा क्षेत्र में स्थित टावर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट के भीतर अधिकारी करीब 30 मिनट तक फंसी रहीं, जिसके दौरान उन्हें असुविधा और घबराहट महसूस हुई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट के अंदर रोशनी और वेंटिलेशन को लेकर भी समस्या थी, जिससे स्थिति और कठिन हो गई। सूत्रों के मुताबिक, लिफ्ट में इमरजेंसी सहायता व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया और काफी प्रयासों के […]