Jalandhar Bomb Threat: अमित शाह की रैली से पहले स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, IED और बम धमाके का दावा,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को प्रस्तावित रैली से पहले जालंधर के कुछ स्कूलों को कथित तौर पर धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सामने आया है। ईमेल में रैली स्थल, स्कूल, कोर्ट, बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत कई स्थानों पर IED या बम धमाके करने की धमकी दी गई है। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रैली स्थल और बसों को लेकर धमकी ईमेल में दावा किया गया है कि रैली के मंच के नीचे IED रखा गया है। इसके अलावा स्कूलों, मंदिर और कोर्ट को निशाना बनाने तथा कुछ बसों में बम लगाए जाने की बात […]