Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह ने 36 विभूतियों और संस्थाओं को किया सम्मानित, पत्रकारिता से लेकर कला-साहित्य तक की प्रतिभाओं को मिला राज्य अलंकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में प्रदेश की प्रतिभाओं और संस्थाओं का सम्मान किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में आयोजित समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, कला, संस्कृति, खेल, कृषि, समाजसेवा, शिक्षा और जनजातीय उत्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण प्रदान किए। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों और प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को प्रतिष्ठित पहचान दी गई। साहित्य, पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में भी सम्मान राज्य अलंकरण के तहत हिन्दी प्रिंट मीडिया के लिए चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार रायपुर के […]

Amit Shah CG Visit: आज रायपुर आएंगे अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल; महतारी वंदन की 33वीं किस्त करेंगे जारी

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाह आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल और विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे। दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6ए, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे पालम एयरफोर्स […]

Mahanadi Water Dispute: अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक, CM विष्णुदेव साय बोले- दोनों राज्यों के हित में होगा फैसला

  रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने की दिशा में गुरुवार को अहम पहल हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों की बैठक हो रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। जुलाई में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में भी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हो चुकी है। CWC के फैसले को मानने पर दोनों राज्यों की सहमति दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के व्यापक हित में महानदी […]

Mahanadi Water Dispute: दिल्ली रवाना हुए CM साय, अमित शाह की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर आज नई दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और तकनीकी समितियों के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। जल बंटवारे पर होगी चर्चा दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी जल विवाद को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में […]

Jalandhar Bomb Threat: अमित शाह की रैली से पहले स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, IED और बम धमाके का दावा,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को प्रस्तावित रैली से पहले जालंधर के कुछ स्कूलों को कथित तौर पर धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सामने आया है। ईमेल में रैली स्थल, स्कूल, कोर्ट, बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत कई स्थानों पर IED या बम धमाके करने की धमकी दी गई है। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रैली स्थल और बसों को लेकर धमकी ईमेल में दावा किया गया है कि रैली के मंच के नीचे IED रखा गया है। इसके अलावा स्कूलों, मंदिर और कोर्ट को निशाना बनाने तथा कुछ बसों में बम लगाए जाने की बात […]

अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरीपुंजे के परिजनों से की मुलाकात,नक्सलवाद देश ही होगा शहीदों की असली श्रद्धांजलि

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरीपुंजे के परिजनों से मुलाकात की। 9 जून को सुकमा के एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। इस घटना में दो अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर तौर पर जख्मी भी हुए थे। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने लिखा, “आज, मैंने नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरिपंजे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मोदी सरकार 31 मार्च, 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त बनाकर सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की दिशा […]