Chhattisgarh News: रायपुर में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप, CM विष्णुदेव साय बोले- बेटियों को मिलेगी आगे बढ़ने की प्रेरणा

रायपुर। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आनंद लिया और भारतीय खिलाड़ियों को शानदार जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। भारत की जीत पर CM साय ने दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भारतीय […]