IRCTC केस में ED की बड़ी कार्रवाई, ₹44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त; लालू-राबड़ी और तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी होटल टेंडर मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। जांच एजेंसी ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। ईडी ने यह जांच सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत शुरू की थी। मामला आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, पीसी गुप्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। रेलवे […]



