Jagdalpur Crime: मोती ज्वेलर्स में 1.75 करोड़ की सोने की उठाईगिरी का खुलासा, महिला गैंग ने बच्ची से चोरी करवाए जेवर; 4 गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित पैलेस रोड के मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात को महिला गैंग ने अंजाम दिया था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस पूरी वारदात का खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुआ। फुटेज में एक महिला सोने के झुमकों से भरा डिब्बा उठाकर अपने साथ आई बच्ची को देती नजर आई। बच्ची ने डिब्बे को अपने […]