कही-सुनी (11OCT-26) : चर्चा में जामवाल जी की विदाई

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के पद से महाराष्ट्र के संगठन महामंत्री बनाए गए अजय जामवाल की राजधानी रायपुर से विदाई चर्चा में है। कहते हैं कि अजय जामवाल जी को राजधानी रायपुर से मुंबई छोड़ने के लिए यहां से एक दर्जन से अधिक लोग गए थे। इसमें एक विधायक, एक महापौर के अलावा संगठन से जुड़े कई लोग शामिल थे। ये लोग कुछ दिन मुंबई में रुके भी और जामवाल जी के साथ जगह-जगह नजर आए। सुनने में आ रहा है कि प्रदेश भाजपा का एक पदाधिकारी जामवाल जी का सामान पहुँचाने के लिए मुंबई तक गया। बताते हैं कि जामवाल जी […]

कही-सुनी (06 SEPT-26) : भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव आमने-सामने

रवि भोई की कलम से कहते हैं कि प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनवाने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव आमने-सामने आ गए हैं। बताते हैं भूपेश बघेल प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सत्येंद्र चेलक के पक्ष में हैं, तो देवेंद्र यादव शैलेन्द्र बंजारे का समर्थन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब देवेंद्र यादव को उनका काफी करीबी माना जाता था। लोग यहां तक कहते थे कि भूपेश बघेल गुरु और देवेंद्र यादव उनके चेले हैं। भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव दोनों ही दुर्ग के कांग्रेस नेता हैं। लोगों का मानना है कि सत्ता गई […]

कही-सुनी (12 JULY-26) : छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का नितिन नबीन की टीम में जाना तय

रवि भोई की कलम से चर्चा है कि छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में जाना लगभग तय हो गया है। मंत्री जी को पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। कहते हैं कि पार्टी के बड़े नेताओं के संकेत मिलने के बाद मंत्री जी ने सात जुलाई को विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए और न ही आठ जुलाई को कैबिनेट की बैठक में गए। कहा जा रहा है कि विधायक दल और कैबिनेट की बैठक में मंत्री की गैरहाजिरी पर राज्य के एक बड़े नेता ने संज्ञान लिया और मंत्री जी से साफ़-साफ़ लहजे में […]

कही-सुनी (24 MAY-26) : सांसद को शाह की खरी-खरी

रवि भोई की कलम से कहते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों अपनी बस्तर यात्रा के दौरान भाजपा के एक सांसद को खरी-खरी सुना दी। हुआ यूँ कि मेल-मुलाक़ात के दौरान एक भाजपा सांसद ने अमित शाह से कहा कि उनकी कोई नहीं सुनता। शाह ने सांसद से पूछा कौन नहीं सुनता, तो सांसद ने जवाब दिया गुरूजी लोग नहीं सुनते। फिर शाह ने कहा-एकाध नाम बताएं और उन्हें लेकर आएं। सांसद ने कहा-अभी तो कोई नहीं मिलेगा। शाह ने कहा-जो गुरूजी, आपकी नहीं सुनता, उसको ढूढ़ना और अगली बार मुझसे मिलवाना। आपकी जगह उसे सांसद बनाऊंगा। वही सभी गुरूजी को ठीक करेगा। शाह का जवाब सुनकर […]