Big Breaking : वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, चुनाव परिणाम के 10 दिन बाद कांग्रेस ने सीएम का किया ऐलान

  दिल्ली। केरल की राजनीति में लंबे समय से चल रही बैठकों, चर्चाओं और अंदरूनी खींचतान के बाद कांग्रेस ने कथित तौर पर बड़ा फैसला लेते हुए वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दीपादास मुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन ने उनके नाम की घोषणा किए जाने का दावा किया गया है। 10 दिन बाद CM के नाम का एलान मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई दिनों से कांग्रेस के भीतर लगातार चर्चा चल रही थी। तिरुवनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक नेताओं की बैठकों और लॉबिंग का दौर जारी था। आखिरी समय तक यह तय नहीं माना जा रहा था […]