Kondagaon Bank Scam: बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी, तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान पेश
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बैंक ऑफ इंडिया की बड़े डोंगर शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक भावेश विश्वकर्मा के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), कोंडागांव में करीब 1500 पन्नों का चालान पेश किया है। मामले में बैंक के विभिन्न खातों से कुल 36 लाख 79 हजार 323 रुपये अनधिकृत रूप से दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने का आरोप है। दूसरे अधिकारियों की यूजर आईडी और पासवर्ड के इस्तेमाल का आरोप जांच के मुताबिक, भावेश विश्वकर्मा 25 जून 2019 से 18 […]



