Kondagaon Protest: 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का बड़ा प्रदर्शन, 12 हजार लोग जुटे
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बड़ा आंदोलन किया। समाज की ओर से रैली निकाली गई, जिसके बाद विकास नगर स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। आयोजकों के अनुसार, आंदोलन में करीब 12 हजार लोग शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में कोंडागांव सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के पहले चरण में कांकेर में प्रदर्शन किया गया था। दूसरे चरण में शनिवार को कोंडागांव में […]



