चंबा में बारिश का कहर: घरों में घुसा मलबा, चंबा-तीसा मार्ग बंद, 25 से अधिक पंचायतों का संपर्क टूटा
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत लनोट के लनोट और फगड़ोग गांवों में भारी बारिश के बाद मलबा और पानी घरों में घुस गया, जिससे कई परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, पंगोला नाला के पास भूस्खलन के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। घरों में घुसा मलबा, मकानों को भारी नुकसान फगड़ोग गांव में तानी पुत्र कंठ और नारद पुत्र लछमण के घरों में भारी मात्रा में मलबा और बारिश का पानी घुस गया। हादसे में दोनों परिवारों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि […]



