Durg Crime News: दुर्ग में उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
दुर्ग के जेवरा-सिरसा थाना क्षेत्र में ग्राम तूमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की लूट का विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राम तूमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला जेवरा-सिरसा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ भिलाई से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान करगीडीह से […]



