38 करोड़ का हरदीडीह एनीकट समय से पहले जर्जर, निर्माण गुणवत्ता और निगरानी पर उठे गंभीर सवाल
० 180 मीटर से अधिक हिस्सा बहा, जांच समिति गठित; स्थानीय लोगों ने निर्माण और रखरखाव में लापरवाही का लगाया आरोप रायपुर। महानदी पर करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2012-13 में निर्मित हरदीडीह एनीकट अपनी निर्धारित आयु पूरी होने से पहले ही गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। एनीकट का 180 मीटर से अधिक हिस्सा बह चुका है, जबकि शेष संरचना भी कमजोर बताई जा रही है। इस घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता, रखरखाव और विभागीय निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनीकट के निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों […]



