महासमुंद में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा; 1.48 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक कथित संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी ओडिशा समेत कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने एक साथ 10 ठिकानों पर दबिश देकर करीब 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मजदूरों के पलायन से जुड़े रजिस्टर-डायरी, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मॉर्गेज से संबंधित दस्तावेज और नोट गिनने की मशीन समेत कई अहम सामान जब्त किए हैं। नाबालिग से जुड़े मामले की जांच में खुला नेटवर्क पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की […]



