छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में फैक्ट्री पर छापा; 300 किलो पनीर सील

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग ने महासमुंद में बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में देर रात छापा मारा और करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया। जानकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम रात करीब 12 बजे फैक्ट्री पहुंची। इसके बाद करीब तीन घंटे तक फैक्ट्री में जांच और कार्रवाई की गई। इस दौरान तैयार पनीर के सैंपल लिए गए और करीब 300 किलो पनीर को सील कर दिया गया। जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा जब्त किए गए […]

CG Breaking : महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागे, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के आठ नाबालिग फरार हो गए। सभी ने कथित तौर पर खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से भागने में सफलता हासिल की। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महासमुंद जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच आठ नाबालिग फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से बाहर निकलने के बाद फरार होने में सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न मामलों में […]

कंपनी के सामान की आड़ में 3 करोड़ का गांजा बरामद, महासमुंद पुलिस ने तस्कर को दबोचा

पिथौरा। छत्तीसगढ़ में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य का 600 किलो गांजा जब्त किया है। तस्कर गांजे को कंपनी के मशीनरी सामान के बीच छिपाकर महाराष्ट्र ले जाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गुप्त सूचना पर बिछाया जाल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में भारी मात्रा में गांजा भरकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिंघोड़ा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने मुरमुरी चौक पर […]

महासमुंद में ACB की बड़ी कार्रवाई, सरपंच रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 1 लाख रुपये लेते पकड़ा गया

० NOC रद्द करने के बाद दोबारा अनुमति देने के नाम पर 4 लाख की मांग, पहले भी ले चुका था 50 हजार रुपये एडवांस महासमुंद। जिले के ग्राम पंचायत बेमचा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच देवेंद्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रार्थी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप ऑपरेशन में पकड़ा गया। NOC के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सूरज राम रात्रे, निवासी महासमुंद ने ACB रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी के नाम की आबादी भूमि पर बने […]