छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र से पहले हलचल तेज: CM विष्णुदेव साय ने स्पीकर डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, विपक्ष ने घेराबंदी की बनाई रणनीति
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राजधानी रायपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक आगामी सत्र की तैयारियों और सदन के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी स्पीकर हाउस पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। इसे मानसून सत्र की रणनीति और सदन की कार्यवाही के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 13 जुलाई से शुरू होगा पांच दिवसीय सत्र छत्तीसगढ़ […]



