MATS मेगा जॉब फेयर 2026 का आगाज: 45+ कंपनियां, 700 से ज्यादा युवाओं को रोजगार का मौका
रायपुर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में MATS यूनिवर्सिटी ने एक बड़ी पहल करते हुए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ किया। रायपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में 45 से अधिक राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 700 से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कर रोजगार के अवसरों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह रहे। उनके साथ रायपुर के एसडीएम सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलेक्टर ने युवाओं को दिया सफलता का […]



