सादगी की मिसाल बने विधायक दीपेश साहू, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह में सात फेरे लेने बैलगाड़ी से निकाली बारात

  बेमेतरा। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपनी शादी को यादगार और सामाजिक संदेश से जोड़ते हुए सादगी की अनूठी मिसाल पेश की है। विधायक आज तरुणा साहू के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले विधायक की बारात पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी पर निकाली गई, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बारात में अरुण साव सहित कई मंत्री और गणमान्य अतिथि बाराती के रूप में शामिल हुए। सामूहिक विवाह समारोह होने के बावजूद पूरे आयोजन में पारंपरिक शादी जैसा उत्साह देखने को मिला। घराती और बाराती दोनों पक्षों के लोग पूरे जोश और उत्साह […]