शराबी पति की रोज-रोज की मारपीट से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

मोहला: छत्तीसगढ़ के मोहला जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पीकर आए दिन मारपीट करने वाले पति से परेशान होकर पत्नी ने उसकी कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी बाजोपारा की है। 16 नवंबर की रात हुए विवाद के बाद महिला ने पति के चेहरे, गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। शराब के नशे में घर पहुंचकर करता था मारपीट पुलिस के […]