बंद घर से उठी दुर्गंध तो खुला दर्दनाक राज, रिटायर्ड दंपति के शव मिलने से सनसनी
भोपाल। भोपाल में एक रिटायर्ड दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने के बाद जब मकान से दुर्गंध आने लगी तो किरायेदार छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में एक रिटायर्ड दंपति अपने ही घर में मृत पाए गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज दुर्गंध आने पर मकान में किराये से रह रहे छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर […]



