Big News : तेलंगाना में 47 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, भारी हथियार भी सौंपे; नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

जगदलपुर/तेलंगाना। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है, जहां तेलंगाना में 47 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी (DVC) के लगभग खत्म होने की स्थिति बन गई है। बड़े नक्सली नेताओं की अगुवाई में आत्मसमर्पण इस आत्मसमर्पण की अगुवाई दो वरिष्ठ नक्सली नेताओं ने की। इनमें दक्षिण बस्तर DVC के प्रभारी हेमला आयथु उर्फ विज्जा 9वीं बटालियन कमांडर पोडियम लाचू उर्फ मनोज शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में एक SCM स्तर का नेता, 3 DVCM/CyPCM स्तर के सदस्य, 24 ACM/PPCM कैडर और 19 पार्टी सदस्य […]