BREAKING: NEET री-एग्जाम से पहले भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, 22 जून तक सेवाएं बंद
नई दिल्ली। NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर 22 जून 2026 तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने यह आदेश जारी किया है, जबकि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस फैसले का स्वागत किया है। एनटीए के अनुसार, यह कदम परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों, फर्जी लीक, अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। एजेंसी का कहना है कि NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित होनी है और परीक्षा की पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी […]



