Jhiram Ghati Case: 13 साल बाद झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को ठहराया दोषी; अब हाईकोर्ट जाएगा मामला

  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में करीब 13 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जगदलपुर की NIA कोर्ट ने मामले की सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी, लेकिन एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो गई।5 सितंबर को फैसला सुनाए जाने के बाद अब दोषी ठहराए गए आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट जाने की तैयारी है। 101 गवाहों के बयान, दस्तावेज भी किए गए पेश मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए। इसके अलावा कई दस्तावेज भी साक्ष्य […]