झीरम घाटी हत्याकांड: 10 दोषियों को मृत्युदंड पर CM साय बोले- न्याय की जीत, पीड़ादायक अध्याय की स्मृतियां रहेंगी
रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की एनआईए अदालत द्वारा 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने अदालत के फैसले को “न्याय की जीत” बताया और कहा कि झीरम घाटी की घटना छत्तीसगढ़ के इतिहास का एक पीड़ादायक अध्याय है, जिसकी स्मृतियां लंबे समय तक पीड़ा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने जताई NIA जांच की सराहना मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि झीरम घाटी की घटना में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों की जान गई थी। उन्होंने मामले की जांच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की […]



