झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों की फांसी के खिलाफ अपील दाखिल

  जगदलपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष ने NIA की विशेष अदालत के फैसले को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा के खिलाफ अधिवक्ता अरविंद चौधरी ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह अपील दोषियों के परिजनों से चर्चा के बाद दायर की गई है। 16 सितंबर को NIA कोर्ट ने सुनाई थी मौत की सजा जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने 16 सितंबर 2026 को झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। इससे पहले 5 सितंबर को अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अदालत […]

NIA के नए IG बने IPS पी. सुंदरराज, कहा– ‘राह नई है, लेकिन सेवा का संकल्प वही है’

  ० बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों के प्रमुख चेहरे रहे 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी ने संभाला नया दायित्व दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) का पदभार संभाल लिया। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नई राह जरूर है, लेकिन सेवा का संकल्प पहले जैसा ही अटूट है। NIA में नई पारी की शुरुआत 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक […]

NIA ने माओवादी मामले में चार के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र, एक अब भी फरार

  रायपुर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े एक मामले में चार और आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इनमें से तीन आरोपी-सुनीता पोटाम, शंकर मुचाकी और दशरथ उर्फ दसरू मोडियाम- भाकपा (माओवादी) के एक मुखौटा संगठन, मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के पदाधिकारी थे और उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपपत्र में नामज़द चौथा आरोपी मल्लेश कुंजम, एक सशस्त्र माओवादी कैडर है और अब भी फरार है।छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत एमबीएम […]

YouTuber ज्योति मल्होत्रा को पहलगाम ले जा सकती है NIA; आतंकी हमले से पहले दानिश से की थी मुलाकात

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई हिसार के न्यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली और यू- ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) से जांच एजेंसियों ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।एनआईए आरोपित ज्योति के पहलगाम जाने और उसके बाद पाकिस्तान का दौरा करने को लेकर सवाल-जवाब कर रही है। अन्य जांच एजेंसियां भी अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है। आखिरी बार मार्च में दानिश से मिली थी ज्योति जांच एजेंसियों को पूछताछ के दौरान कई ठोक साक्ष्य हाथ लगे हैं , हालांकि अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी तक मोबाइल और लैपटॉप के […]

NIA और ATS ने मारा देश के अलग-अलग हिस्सों में 22 जगह छापा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ATS और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा है। इस छापेमारी में एक मुस्लिम युवक को पकड़ा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को युवक के पाकिस्तान के आतंकी संगठन से संबंध होने का शक है। ATS और दिल्ली पुलिस की जाँच अभी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरठ के सरधना के खिवाई इलाके में शनिवार सुबह UP ATS और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुँची। इन टीमों ने महकार नाम के एक युवक को पकड़ा। उसकी उम्र 22 साल है। ATS महकार को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। ATS और पुलिस को सूचना मिली थी कि खिवाई के युवक पाकिस्तान में बात करते हैं। इसी […]