छत्तीसगढ़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; लापरवाही और ड्यूटी से गायब रहने पर गिरी गाज

0 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर कार्यालय की कार्रवाई, नोटिस के बावजूद नहीं सुधरे कर्मचारी; निलंबन के दौरान तहसील कार्यालयों में रहेगा मुख्यालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सरकारी कामकाज में लापरवाही और अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लंबे समय से ड्यूटी से नदारद रहने, शासकीय कार्यों में उदासीनता और बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद जवाब नहीं देने के मामलों में यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई […]