International Ozone Day: विद्यार्थियों ने भाषण के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ओजोन परत बचाने पर रखे विचार
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के मौके पर डूमरतराई स्थित श्रीराम शर्मा (मिंटू) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ओजोन से लेकर जलवायु परिवर्तन तक पर बोले विद्यार्थी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ओजोन परत का महत्व, ओजोन संरक्षण, पर्यावरण बचाव, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। बिना पूर्व तैयारी के भाषण देने के इस आयोजन में विद्यार्थियों ने विषय की समझ के साथ अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता […]


