Patna Civil Court Threat: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, बम और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा
पटना। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया और मुख्य गेट बंद कर दिया। इसके बाद सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही खाली कराया गया कोर्ट परिसर धमकी की जानकारी सामने आते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। कोर्ट में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया और किसी को भी परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों ने आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा […]


