राष्ट्रीय स्तर पर चमका छत्तीसगढ़, PM स्वनिधि योजना में मिले 5 अवॉर्ड; फास्टेस्ट मूवर्स में देश में नंबर-1

रायपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए राज्य को एक साथ पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को इन सम्मानों से नवाजा। राज्य ने फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान मिला। राज्य की ओर से उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने दोनों पुरस्कार ग्रहण किए। इसके अलावा […]