न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक माओरी पोविरी से स्वागत, ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता और प्रवासी भारतीयों को करेंगे संबोधित
ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत भव्य और पारंपरिक अंदाज में हुई। शनिवार को ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में उनका न्यूजीलैंड की स्वदेशी माओरी संस्कृति के प्रतीक ‘पोविरी’ समारोह के साथ औपचारिक स्वागत किया गया। यह चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, जिसे दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। माओरी परंपरा के साथ हुआ औपचारिक स्वागत विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी पोविरी समारोह के जरिए स्वागत किया गया। यह समारोह न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। पीएम लक्सन के […]



