बिजली बिल बकाया पर सरकार सख्त, छत्तीसगढ़ में 10 हजार से अधिक सरकारी कनेक्शन काटे

० 51 करोड़ रुपये की वसूली की तैयारी, 1 अगस्त से सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्री-पेड बिजली व्यवस्था रायपुर। बिजली बिल का बकाया नहीं चुकाने वाले सरकारी विभागों के खिलाफ छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में 10 हजार से अधिक सरकारी बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए गए हैं, जिन पर करीब 51 करोड़ रुपये का बकाया था। वहीं, राज्य के 40 सरकारी विभागों पर कुल 3,432 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली देनदारी बताई गई है। बिजली कंपनी ने बकाया राशि की वसूली के लिए ड्यूज रिकवरी एक्ट के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत संबंधित विभागों के लंबित […]