रायपुर के तेलीबांधा में आग का तांडव: हार्डवेयर दुकान से उठीं लपटें, ऑक्टोपस बार समेत कई दुकान स्वाहा
० देर रात मची अफरा-तफरी, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; आग लगने के कारणों की जांच जारी रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित ऑक्टोपस बार सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों के बाहर खड़े छह से अधिक दोपहिया वाहन भी जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑक्टोपस […]



